पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा, हत्या व लूटपाट के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

71

जागरण प्लस न्यूज़, कोटपूतली (धर्मवीर कुमावत)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा, हत्या व लूटपाट के विरोध में भाजपा का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन रहा। भाजपा कोटपूतली नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कोविड-19 प्रोटोकॉल और अनुशासन पखवाड़ा की पालना करते हुए किया गया। इस दौरान महामंत्री जितेंद्र शेखावत, उपाध्यक्ष शशि मित्तल, नगर मंत्री संजय टेलर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिल्लूराम सैनी और शिवांक अग्रवाल उपस्थित रहे।

इसी प्रकार दूसरी ओर भाजपा कोटपूतली उत्तर मंडल के ग्राम पंचायत सांगटेड़ा के शक्ति केंद्र पर मण्डल अध्यक्ष रमेश रावत के नेतृत्व में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री सोनु चौधरी, महामंत्री वीरसिह चौधरी, आईटी संयोजक राजेश जांगल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष महेश निर्वाण, निम्पु चौधरी, अमित चौधरी, हेमंत चौधरी, संदीप शर्मा बूथ अध्यक्ष विक्रम आदि मौजूद रहे।