केक काटकर मनाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन
पूनियां के जन्मदिन पर गौशाला में की गई सवामणी
जागरण प्लस (धर्मवीर कुमावत)कोटपूतली। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर लाल कसाना की अगुवाई में केक काटकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह का जन्मदिन मनाया। वहीं इसके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला में गौमाता की सवामणी का आयोजन किया गया।
कसाना ने पुलिस थाने के पीछे स्थित अशोका कोचिंग संस्थान पर युवाओं के साथ में केक काटकर फलों का वितरण किया। इस अवसर पर गौशाला संरक्षक नृसिंहदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत, इंजीनियर राजेश चौधरी, विक्रम कसाना, योगेश चौधरी, एडवोकेट पुष्कर शर्मा, पूर्व सरपंच नाहरसिंह, शिवचरण योगी, बिट्टू चौधरी, अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।