भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीना ने जारी किया मनोनयन पत्र
Jagran plus, Kotputli news। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ निवासी विकास वर्मा को उनके संगठन के प्रति कार्य व मेहनत को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव, राजस्थान पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीना ने विकास वर्मा को संगठन के प्रदेश सचिव पद हेतु मनोनयन पत्र जारी कर इसके बारे में अवगत करवाया है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मीना ने वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि आप किसान भाइयों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे एवं संगठन व चौधरी टिकैत की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। वर्मा के प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी कार्यकर्ताओं ने वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।