नाबालिक देह शोषण मामला: पूर्व कांग्रेस नेता पूजा चौधरी पुलिस हिरासत में

365

जागरण प्लस (सवाई माधोपुर)। कुछ दिन पुराने नाबालिक देह शोषण मामले में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा के साथ अन्य छह आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका था। नाबालिक से दुष्कर्म कराने के मामले में अब कांग्रेस सेवा दल कि पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी भी 21 दिन से फरार थी जिसे पुलिस ने कल सूरवाल से गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता वर्मा और पूजा चौधरी दोनों मिल कर बड़े स्थर पर सेक्स रैकेट चला रही थी। मजबूर लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें लोगो के साथ हमबिस्तर होने के लिए मजबूर करती थी। इनके खिलाफ़ एक नाबालिक ने मामला दर्ज करवाया था और बताया था कि इस गैंग के जाल में लगभग 30-35 लडकिया फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों महिलाओें के और भी कई बड़े नेताओं के साथ संपर्क है।

क्राइम ब्रांच ने संभाली कमान
इस मामले को अब क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम संभालेगी। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के एसपी अनिल कयाल के कहने पर टीम सवाई माधोपुर पहुंच चुकी हैं और अपनी जांच शुरू कर दी हैं।