हम फिट तो देश फिट- गीता शर्मा – Kotputli news

123

योग के लिए निकाली गई 30 मिनट जिंदगी के लिए करेंगी संजीवनी बूटी का काम

Jagran plus, Kotputli news (धर्मवीर कुमावत)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम सांगटेड़ा निवासी गीता शर्मा कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लगे हुए लॉकडाउन के दौरान महिलाओं को घर पर नियमित सुबह योग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वहीं शर्मा का कहना है कि योग के लिए निकाली गई 30 मिनट जिंदगी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखने के लिए 24 घंटे में से मात्र 30 मिनट का समय निकाल कर योग व व्यायाम करना चाहिए। सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, त्रिकोणासन सहित अन्य योग करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। हमारे लिए ये करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि हम फिट रहेंगे तो देश भी फिट रहेगा। इसलिए हमें नियमित रूप से योग व व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। इस मुहिम में सुनिता, रेखा, सुलोचना, सरिता, प्रियंका, सरोज, शारदा, संतोष आदि शर्मा का सहयोग कर रही हैं।