पटवारी हड़ताल को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन- Kotputli News

84

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश ताखर एवं प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

Jagran Plus, Kotputli News। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश ताखर एवं प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लम्बे समय से चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में लिखा है कि 15 जनवरी 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं। जिसके चलते किसानों, विद्यार्थियों व आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के भूमि व राजस्व सम्बन्धी कार्य अटके पड़े हैं। किसानों के भूमि सम्बन्धित रिकॉर्ड एवं फसल बीमा सुविधा नहीं मिल पा रही है।सहकारी व अन्य बैंकों से लोन नहीं मिल पा रहा है।किसानों के केसीसी, म्युटेशन, कृषि कनेक्शन, भूमि पैमाईस, रजिस्ट्री, भू रूपान्तरण आदि कार्य पटवारी हड़ताल के कारण अटके हुए हैं।दूसरी ओर बिजली बिल एवं कृषि ऋण को लेकर किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता की ओर राज्य सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसके कारण किसान, व्यापारी वर्ग एवं आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने पटवारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, लॉकडाउन के दौरान के कृषि एवं घरेलू विद्युत बिल माफ करवाने व प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है।ज्ञापन के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री एडवोकेट राजेन्द्र रहीसा, एडवोकेट उदय सिंह तंवर, एडवोकेट विकास जांगल, एडवोकेट रमेश रावत, देवेन्द्र आर्य, रामलाल कसाना, बबरी गुर्जर, मुकेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।