राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर सेवाकार्य में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता- Kotputli news

61

आयुर्वेदिक काढ़े व सूप का कर रहे वितरण

Jagran plus, Kotputli news (धर्मवीर कुमावत)।कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के चलते क्षेत्र में बढ़ते हुए संकट को देखते हुए राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव (Rajendra Singh Yadav) के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता निरन्तर सेवाकार्य में लगे हुए हैं। पूर्व जिला पार्षद व डीसीसी महासचिव बी.एल. यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तागण महामारी में मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्साकर्मियों, राजकीय बीडीएम (BDM Hospital) जिला अस्पताल के स्टॉफ एवं नर्सिंगकर्मियों, अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों, नागाजी की गौर यूपीएचसी, राजकीय सरदार जनाना अस्पताल, पुलिस व प्रशासनिक कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर अपना कर्तव्य निभा रहे पुलिसकर्मियों व राजस्व कर्मियों को टमाटर सूप एवं एनर्जी बुस्टर आयुर्वेदिक काढ़े का प्रतिदिन वितरण कर रहे हैं।

आयुर्वेदिक काढ़ा देते हुए

यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना ताजा सूप एवं काढ़े का निर्माण कर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉकडाउन में निरन्तर कार्यकर्तागण आमजन की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष तारा पूतली, महेन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।